खुशखबरी: पुरानी दिल्ली- फिरोजपुर कैंट के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. त्यौहारी सीजन हो या फिर कोई विशेष अवसर, अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है. कई नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है और आगे भी कई रूटों पर संचालन करने की संभावना खोजी जा रही है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

Rapidx Train

पुरानी दिल्ली- फिरोजपुर कैंट ट्रेन का शेड्यूल

8 नवंबर यानि परसों से पुरानी दिल्ली से फिरोजपुर कैंट के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन संचालित रहेगी. हरियाणा में यह ट्रेन पानीपत, कुरूक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

वंदे मातरम एक्सप्रेस ट्रेन पुरानी दिल्ली से शाम 4 बजे फिरोजपुर कैंट के लिए रवाना होकर शाम 5 बजे पानीपत, 05.40 बजे कुरूक्षेत्र और साढ़े 6 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में फिरोजपुर कैंट से रवाना होकर सुबह 11.58 बजे अंबाला कैंट, दोपहर 12.28 बजे कुरूक्षेत्र और दोपहर 01.05 बजे पानीपत पहुंचते हुए दिल्ली का सफर तय करेगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

उद्यमियों की मांग पर लिया फैसला

रेलवे के वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक मुकेश बोर्ड ने बताया कि पानीपत में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर अभी कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है. विदेशों से एक्सपोटर्स आने के चलते पानीपत रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव का फैसला लिया गया है. पानीपत के उद्यमियों की लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग थी और उन्होंने पूर्व बीजेपी सांसद संजय भाटिया के सामने इस मांग को रखा था. उन्होंने भी उद्यमियों को पानीपत में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव का पूरा आश्वासन दिया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.