CBSE के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, प्री- बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी; फटाफट करें नोट

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वार्षिक परीक्षाओं का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि अगले साल फरवरी में होने वाली 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां स्कूलों में शुरू हो गई है. फाइनल बोर्ड परीक्षा से पहले अगले माह से स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा.

CBSE

तिथियों की घोषणा

शिक्षा निदेशालय ने सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए प्री- बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है. दोनों कक्षाओं के लिए केंद्रीयकृत प्री- बोर्ड परीक्षा 11 दिसंबर से शुरू होगी. दसवीं कक्षा के लिए प्री- बोर्ड परीक्षाएं 20 दिसंबर को और बारहवीं की परीक्षाओं का समापन 27 दिसंबर को होगा.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

दो शिफ्टो में आयोजित होगी परीक्षा

प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर अलग अलग तिथियों पर प्री- बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेंगे. सरकारी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्टों में सुबह व शाम को अलग- अलग समय पर होगी. सुबह में परीक्षा साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी. शाम की शिफ्ट में स्कूलों में परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होगा.

परीक्षा शुरु होने से 15 मिनट पहले छात्रों को प्रश्न- पत्र दिया जाएगा. दसवीं का पहला पेपर साइंस और बारहवीं का पहला पेपर गणित व भूगोल का होगा. जिन विषयों के लिए परीक्षा तिथियां जारी नहीं की गई हैं, उन विषयों की परीक्षा स्कूल अपने स्तर पर आयोजित करेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.