दिल्ली के लोगों को मिलेगा पीने का साफ और भरपूर पानी, 735 करोड़ रुपए की धनराशि जारी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां कई इलाकों में लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं क्योंकि कई क्षेत्रों में पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है. इसके चलते न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि इससे गंदे पानी की समस्या भी बढ़ रही है. इसके अलावा, कई जगह सीवर ओवरफ्लो की भी दिक्कत सामने आई है. इन दोनों समस्याओं को दूर करने के लिए पानी की पुरानी पाइपलाइन और सीवर लाइन को बदलने की आवश्यकता हो चुकी है.

Water Pani

735 करोड़ रूपये आवंटित

इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड ने 735 करोड़ रूपये आवंटित किए है. यह राशि आवश्कता के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग- अलग निर्धारित की गई है. कुल राशि में से 408.95 करोड़ पूंजीगत मद के अंतर्गत है. इनसे नई पाइप लाइन बिछाने, पुरानी सीवर लाइन बदलने, भूमिगत जलाशय निर्माण और जल की आपूर्ति प्रणाली पर खर्च किए जाएंगे. 326 करोड़ रुपये रखरखाव, मरम्मत, सीवन लाइन की सफाई और अन्य सेवा सुधार कार्यों में खर्च किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

बांटा गया अलग फंड

दिल्ली सरकार में जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा है कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग- अलग फंड बांटा गया है. इसमें आवश्यकता अनुसार प्रत्येक विधायक अपने क्षेत्र में काम करा सकेंगे. कई स्थानों पर फंड राशि मिलने के साथ ही काम शुरू हो गया है. बहुत जल्द लोगों को इस संबंध में बदलाव देखने को मिलेंगे.

सभी कार्यों को समय पर पूरा करने और अच्छे तरीके से करने के लिए परियोजना प्रबंधन इकाई की ओर से निगरानी और ऑडिट व्यवस्था की गई है. सभी कार्यों को जियो- टैग और रियल टाइम में ट्रैक किया जाएगा, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके और धन की अनावश्यक बर्बादी को रोकने में मदद मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.