कब तक आएगा हरियाणा CET का रिजल्ट, अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी के सरकारी पदों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन करवाया गया था. यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी. परीक्षा के आयोजन के बाद अब सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है. इस परीक्षा में राज्य भर के 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया गया था.

Haryana CET HSSC CET

2 पालियों में हुई थी परीक्षा

पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:45 तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 तक हुई. परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे गए थे और सभी उम्मीदवारों को 1 घंटे 45 मिनट का समय मिला था. हर सही जवाब के लिए अभ्यर्थियों को 1 नंबर मिलेगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है. पर सभी उम्मीदवारों को पांच गोलों में से एक गोला अनिवार्य रूप से भरना था. इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, हरियाणा जीके आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे.

आधिकारिक वेबसाइट से करें चेक

जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग को 40 फीसदी अंक लेने होंगे. परीक्षा का परिणाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी होगा. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

कब तक जारी होगा रिजल्ट?

सूत्रों के मुताबिक परीक्षा का परिणाम बिल्कुल तैयार हो चुका है. अगर इस बारे में बात करें कि यह परिणाम कब तक जारी हो सकता है, तो बता दें कि सीईटी का रिजल्ट दिसंबर महीने के मध्य में जारी हो सकता है. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. परिणाम जारी होने के बाद मेंस परीक्षा का आयोजन होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.