हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन भर्तियों में मिलेगा छूट का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने राज्य के अग्निवीरों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. दरअसल, सरकार ने सरकारी नौकरियों में आयु छूट को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हालांकि, लंबे समय से इस प्रस्ताव पर विचार विर्मश किया जा रहा था. अब सरकार ने निर्णय लेते हुए हरियाणा के मूल निवासी भूतपूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती के दौरान ऊपरी आयु सीमा में छूट देने की घोषणा की है.

Agneepath scheme

दी जाएगी छूट

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीरों को Group B और Group C श्रेणी के पदों के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी. अग्निवीरों के पहले बैच को विशेष राहत देते हुए 5 वर्ष तक की आयु सीमा छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान कटाई शुरू होते ही प्रशासन सख्त, खेत में किया यह काम तो दर्ज होगी FIR

पहले ही मिल चुका है आरक्षण

इससे पहले हरियाणा सरकार की ओर से सेना से लौटने वाले अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का फैसला किया था. इसके लिए सरकार ने 20 अगस्त 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया था. इस नोटिफिकेशन की कापी सभी जिलों के डीसी, विभागों के प्रमुखों, बोर्ड, निगमों और विश्वविद्यालयों को भेज दी गई थी. नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को Group B की नौकरियों में 1%, Group C में 5 %, पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 20% और वन विभाग में 10% हॉरिजेंटल रिजर्वेशन दिया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.