चंडीगढ़ | हरियाणा में सीएंडवी व जेबीटी शिक्षकों के अंतर जिला व अन्य ट्रांसफर 31 मार्च से पहले किए जाएंगे. यह तबादले एक अप्रैल से प्रभावी होंगे. मॉडल संस्कृति व पीएम श्री स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए जो परीक्षा ली गयी थी उसका रिजल्ट 15 दिन में जारी किया जाएगा.
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है. इस बातचीत में शिक्षकों की कई मांगों पर सहमति बनी है.
2012 में संशोधन का आश्वासन
सिरसा और गुरुग्राम के शिक्षकों के मेडिकल बिलों की अदायगी के मामलों को ऑफलाइन भेजने का ऑर्डर भी जारी किया गया है. संघ के प्रधान प्रभु सिंह ने बताया कि जेबीटी शिक्षकों की सेवा नियमावली 2012 में संशोधन का भी आश्वासन मिला है. छुट्टियों में लगे ट्रेनिंग शिविरों के बदले प्रतिपूर्ति अवकाश का ऑर्डर तत्काल जारी करने पर भी सहमति बनी है.
