दिल्ली में 14 नवंबर से शुरू होगा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, जानिए एंट्री गेट से लेकर किस हॉल में क्या- क्या मिलेगा?

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में देश के सबसे बड़े व्यापार मेले का आयोजन होगा. इस 44वें इंटरनेशनल ट्रेड फेयर मेले का आयोजन 14-27 नवंबर तक होगा. देश की एकता और विविधता को दर्शाने वाले इस मेले की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम रहेगी.

Trade Fair Delhi

14 नवंबर से होगी शुरुआत

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड फेयर मेले के पहले 5 दिन (14- 18 नवंबर) सिर्फ बिजनेस दिन होंगे, जबकि 19- 27 नवंबर तक आम जनता मेले में घूम सकेगी.

दिल्ली में आयोजित होने वाले इस इंटरनेशनल ट्रेड फेयर मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक रहेगा. वहीं, प्रगति मैदान में एंट्री के लिए भैरों रोड गेट नंबर 3 और 4 तथा मथुरा रोड गेट नंबर 6 और 10 से कर सकते हैं.

विभिन्न राज्यों की दिखेगी झलक

इस मेले में हॉल नंबर 1- 6 तक में केंद्र सरकार के मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के पवेलियन लगेंगे. यहां अलग-अलग राज्यों की कला, संस्कृति, सरकारी योजनाएं और स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे. यहां से लोग अपने राज्य की पहचान से जुड़े उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे. इन हॉल में भारत देश की विविधता देखने को मिलेगी. यह हॉल उन लोगों के लिए खास रहेगा जो घर या ऑफिस के लिए नए- नए प्रोडक्ट्स ढूंढ रहे हैं. यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फुटवियर, टेक्सटाइल्स, किचन इक्विपमेंट, घड़ियां और घरेलू उपयोग की चीजें मिलेंगी.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

यदि आप खाने- पीने के शौकीन हैं तो हॉल 12 और 12A में आपको स्वाद और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. यहां आपको पूरे देश के मशहूर व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा. यहां फूड प्रोडक्ट्स, स्पाइसेस, एग्री-प्रोड्यूस, हस्तशिल्प, होम डेकोर और स्टार्टअप प्रोडक्ट्स शो होंगे. देशभर के पारंपरिक व्यंजन और घरेलू उत्पाद यहां देखने और खरीदने को मिलेंगे.

यह हॉल खासतौर पर महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा. यहां सुंदरता से जुड़े उत्पाद, कॉस्मेटिक्स और ज्वेलरी की बड़ी रेंज देखने को मिलेगी. देश के अलग- अलग हिस्सों से आए डिजाइनर यहां पर अपने अनोखे गहने और ब्यूटी ब्रांड्स प्रदर्शित करेंगे.

विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

इस ट्रेड फेयर में सिर्फ खरीदारी ही नहीं बल्कि मनोरंजन का भी भरपूर इंतजाम किया गया है. हॉल 1, 2 और 5 के पास बने ओपन एम्फीथिएटरों में हर दिन अलग- अलग राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां पूरे माहौल को रंगीन बना देंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.