रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए रास्ता साफ, जल्द जारी होगा नया परीक्षा कार्यक्रम

नई दिल्ली| भारतीय रेलवे (Indian Railways) में ग्रुप डी के 32 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की शुरुआत अब देरी से ही होगी. इसके पीछे के कारण की बात करें, तो प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार से शुरू होने वाली इस सीबीटी प्रथम का फाइनल प्रोग्राम अब तक जारी नहीं किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि आरआरबी द्वारा जल्द ही इस परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा.

Train Railways

रेलवे ग्रुप डी भर्ती को लेकर हुआ था केस

इस भर्ती की नोडल एजेंसी आरआरबी इलाहाबाद है. इलाहाबाद कोर्ट में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) के जरिये से रेलवे ग्रुप डी भर्ती को लेकर एक केस हुआ था. भर्ती में आईटीआई की योग्यता को लेकर आपत्ति व्यक्त की गई थी. सीएटी ने पिछले दिनों रेलवे के पक्ष में निर्णय सुनाया है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

जल्द जारी होगा नया परीक्षा कार्यक्रम

इससे अब भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो चुका है. पहले सीबीटी 17 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर के लास्ट तक विभिन्न चरणों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाना था. इस परीक्षा के लिए अब नया प्रोग्राम जारी किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.