नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रगति का कार्य शानदार तरीके से जारी है. दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश शर्मा ने सोमवार को कहा कि अगले साल मार्च तक PWD की ओर से दिल्ली में 500 KM सड़कों का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नई सड़कों के साथ पुरानी टूटी हुई सड़कों, फुटपाथ, अंडरपास, फ्लाईओवर और पार्कों की मरम्मत का काम भी तेजी से किया जी रहा है.
मंत्री प्रवेश शर्मा का कहना है कि पिछली सरकार ने जनता से जुड़ी आधारभूत समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया है लेकिन उनकी सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है. दिल्ली में स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है. इसका निरीक्षण करने के लिए PWD मंत्री अमर कलोनी में पहुंचे थे.
दिल्ली को 800 रुपए का बजट
प्रवेश शर्मा ने बताया है कि दिल्ली सरकार पिछले नौ महीने से लगातार जनता की आधारभूत सुविधाओं पर काम कर रही है. नई सड़कों के निर्माण से लेकर पुरानी सड़कों की मरम्मत तक सभी कार्य निरंतर जारी है. केंद्र सरकार ने भी दिल्ली में सड़कों की हालत सुधारने के लिए 800 करोड़ रुपए प्रदान किए है. इस राशि को नई सड़कों के निर्माण एवं पुरानी सड़कों को ठीक करने में लगाया जाएगा.
भीड़- भाड़ से छुटकारा
दिल्ली सरकार में मंत्री वर्मा ने बताया कि राजधानी में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाया जा सके. इसके अलावा, बाहरी राज्यों के वाहनों को शहर की सड़कों की भीड़- भाड़ से छुटकारा दिलाने के लिए नए हाइवे, एक्सप्रेसवे और रिंग रोड बनाए जा रहे हैं.
