खाटूश्याम- जयपुर जाने वालों के लिए खुशखबरी, 2 ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार; फटाफट देखें टाइमिंग

भिवानी | खाटूश्याम धाम और राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी और जयपुर- भिवानी- जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है. अब इन ट्रेनों का संचालन 30 नवंबर तक रहेगा.

Indian Railways Train 1

खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस ट्रेन 28 व 29 नवंबर को रेवाड़ी से रात 08.50 बजे रवाना होकर रात 01.35 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09634, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 29 व 30 नवंबर को रींगस से रात 02.20 बजे रवाना होकर सुबह 05.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

पिंक सिटी का सफर होगा आसान

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 02.20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक भिवानी से शाम 04.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रिंगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 9 जनरल कोच व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.