DTC डिपो बनेंगे दिल्ली सरकार की कमाई का जरिया, नई योजना हुई तैयार

नई दिल्ली | दिल्ली परिवहन निगम (DTC )को घाटे की स्थिति से उबारने के लिए बीजेपी सरकार ने ठोस कदम उठाए है. अब DTC डिपो में पेट्रोल एवं सीएनजी पंप खुलेंगे. इसके लिए पहले भी प्रयास किए गए थे, लेकिन डीडीए ने मंजूरी नहीं दी थी. अब DTC ने इस प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय लिया है. सरकार का मानना है कि इससे DTC की आय बढ़ेगी और घाटा कम होगा.

MPNews 1 2

DDA ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

बोर्ड मीटिंग में DTC के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही जल्द कारवाई शुरू कर दी जाएगी. दिल्ली सरकार की 10 डिपो में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्जिंग स्टेशन बनाने की भी योजना है. इससे पहले DTC ने बसों पर विज्ञापन लगाने, मल्टी स्टोरी बस पार्किंग स्पेस बनाने और बस डिपो पर शॉपिंग मॉल बनाने की योजना शुरू की है. ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर डॉ. पंकज सिंह का कहना है कि किराया बढ़ाए बिना DTC का रिवेन्यू बढ़ाने के लिए गंभीर कोशिशे की जा रही है. जल्द ही, इसका रिजल्ट देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, 22 प्रमुख सड़कों पर बदलेगा ट्रैफिक; BRICS रिहर्सल को लेकर एडवाइजरी जारी

DTC के पास 40 बस डिपो है, जिनमें से ज्यादातर शहर के अंदर प्राइम लोकेशन पर है. इनमें से हर डिपो के पास 5 से 10 एकड़ तक की जगह है. यह जमीन डीडीए से दिल्ली सरकार को लीज पर मिली है. एग्रीमेंट के मुताबिक, वहां सिर्फ बस डिपो ही चल सकते है. यहां ऑपरेशन में कोई भी बदलाव करने के लिए डीडीए से मंजूरी लेनी पड़ती है.

पहले भी जारी किए गए टेंडर

पिछली AAP सरकार ने भी 2020 में कई बस डिपो पर जनता के लिए CNG पपिंग स्टेशन खोलने का प्लान बनाया था. इसके बाद, टेंडर भी जारी किया थे. DDA से लैंड यूज अप्रूवल न मिलने की वजह से यह प्लान आगे नहीं बढ़ पाया. दिल्ली में BJP सरकार आने के बाद हालात बदल गए है. उम्मीद है कि DDA अप्रूवल वाले सभी प्रोजेक्ट अब आगे बढ़ सकेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.