नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार निरंतर निर्माण कार्यों में लगी हुई है. इसी कड़ी में दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन को अब एक बड़े टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा. जिसे आनंद विहार टर्मिनल के मॉडल के पर तैयार करने की प्लानिंग चल रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा है कि स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए मास्टर प्लान पर काम तेजी से चल रहा है, जिससे इसकी क्षमता और सुविधाएं दोनों बढ़ेगी.
शाहदरा स्टेशन से वर्तमान में 123 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती है. साथ ही, पश्चिमी यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित कई राज्यों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण जंक्शन है.
एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी सुविधाएं
रेलवे ने हाल ही के सालों में यहां एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी सुविधाएं जोड़कर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया है. वही, अब इसे फुल- फ्लेज्ड टर्मिनल बनाने से ट्रेफिक लोड भी बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा. इससे यात्रियों की आवाजाही में सुधार होगा.
मिलेंगे रोजगार के अवसर
रेलमंत्री के अनुसार, इस रूट पर दो नई MEMU ट्रेनें शुरू कर दी गई है. अगले 2- 3 साल में काम पूरा होने के बाद नमो भारत रैपिड ट्रेन भी इस लाइन पर चलाई जाएगी, जिससे किसानो, छात्रों और छोटे व्यवसायियों को तेज और सुविधाजनक कनेक्विटी मिलेगी. यहां औद्योगिक विकास भी होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
