खुशखबरी: दिल्लीवासियों को इन जगहों पर मिल रहा सस्ते भाव पर टमाटर, फटाफट करें खरीदारी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, एक सप्ताह के भीतर टमाटर के थोक भाव के साथ- साथ खुदरा दाम में 25- 30% तक की बढ़ोतरी हुई है. सप्ताह पहले मार्केट में 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 60 से 70 रुपए प्रति किलो बिक रहा है.

Tomato Tamatar

भाव में तेजी की वजह

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से टमाटर की फसल में काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते टमाटर के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है. अगले महीने टमाटर की नई फसल बाजार में पहुंचेगी, तब तक भाव में ऐसे ही तेजी बने रहने की आंशका जताई जा रही है. आजादपुर फल एवं सब्जी मंडी में पिछले लगभग 10 दिन से टमाटर की आवक लगातार घट रही है. आवक घटने का असर दाम पर भी दिखने लगा है.

शादी- ब्याह का सीजन भी जोरों पर है, इसलिए भी टमाटर के भाव में तेजी दर्ज हो रही है. सुल्तानपुरी की जगदंबा मार्केट में 15 दिन पहले टमाटर 20- 30 रुपये किलो बेच रहा था, लेकिन आज भाव 50- 60 रुपये किलो तक पहुंच चुका है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

NCCF ने दी राहत

बढ़ती कीमत के बीच ग्राहकों को रियायती दाम पर टमाटर उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) ने राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में स्टाल/ आउटलेट्स शुरू किए हैं. अपनी स्टाल पर NCCF जनाह ब्रांड का टमाटर 52 रुपये किलोग्राम बेच रहा है.

NCCF की दिल्ली शाखा के प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि आजादपुर मंडी, रोहिणी, द्वारका, कृषि भवन, सीजीओ काॅम्प्लेक्स, खान मार्केट, बाराखंबा रोड, कैलाश कालोनी, संसद मार्ग, लोधी कालोनी, उद्योग भवन, पटेल चौक, विज्ञान भवन, जामनगर हाउस समेत दिल्ली– एनसीआर के प्रमुख स्थानों पर ग्राहकों को सस्ते दाम पर टमाटर और प्याज उपलब्ध कराई जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.