Career Tips: करियर में आ गया है ठहराव तो इस प्रकार करें स्थिति का सामना, नहीं होगी कोई परेशानी

नई दिल्ली, Career Tips | अपना करियर शुरू करने के बाद एक समय ऐसा आता है, ज़ब हमें लगता है कि हम अटक से गए है. हमें महसूस होता है कि ऐसा पड़ाव आ गया है, ज़ब हमें बदलाव की जरूरत है. यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप अकेले नहीं हैं. इस परेशानी का सामना आजकल कई पेशेवर कर रहे हैं.

Career Tips

बिना डरें करें स्थिति का सामना

आंकडो की मानें तो 60 फीसदी कर्मचारी अपनी नौकरी से भावनात्मक रूप से दूर हो चुके हैं और जेन जेड (1996 और 2010 के बीच जन्मे लोग) के 40 प्रतिशत युवा सिर्फ 2 साल में ही नौकरी बदलने का मन बना लेते हैं. यह काफ़ी आम बात है मगर जब यह आपके साथ होता है, तो इसे झेलना मुश्किल होता है.  ऐसे में आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह सिर्फ एक मानसिक स्थिति है और इसको अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है. ऐसे में बिल्कुल भी न घबराए और स्थिति का सामना करते हुए बाहर निकले.

खुद को दें शाबाशी

आपने अपने कॅरिअर के लिए पढ़ाई, पैसा, मेहनत, आदि में काफ़ी निवेश किया है. आपने अपनी मेहनत से नेटवर्क और अपनी साख भी बनाई है. इसके लिए सबसे पहले खुद को शाबाशी दें. अब आपको विचार करना होगा कि क्या आप सही दिशा में जा रहे हैं. यदि आपका जवाब ‘नहीं’ है और आप केवल सुरक्षा के लिए वर्तमान भूमिका में हैं, तो याद रखें कि नौकरी में गारंटी जैसी कोई चीज नहीं होती. अगर आपको सच में संतुष्टि चाहिए, तो वह तब मिलेगी, जब आप वह काम करेंगे जो आप सच में करना चाहते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

मन में रखें जज्बा

बिना किसी टेंशन के आपको नए ऑप्शंस की तरफ बढ़ना चाहिए. यदि आप स्टार्टअप या इनोवेशन के फील्ड में कदम रखना चाहते हैं, तो नौकरी बदलने का यही सही वक़्त होगा. चूंकि आप युवा हैं, ऐसे में आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी रिस्क उठाने की क्षमता, नवाचार और उत्साह है. आपके अंदर बदलाव लाने का जज्बा मौजूद होना चाहिए. कंपनियां भी ऐसे हुनर ढूंढती हैं, जिनके पास नए स्किल व बदलाव लाने का जुनून हो. आप चाहें तो अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं या कोई नई स्किल सीख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.