हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, नया कनेक्शन मिलने की समय- सीमा निर्धारित

चंडीगढ़ | हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर आमने आई है. अब बिजली उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए लंबा इतंजार नहीं करना पड़ेगा. हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने बिजली कनेक्शन देने की समय- सीमा निर्धारित कर दी है.

Bijli Electricity Bulb

नई समय- सीमा निर्धारित

HERC द्वारा जारी नई समय सीमा के तहत अब मेट्रोपालिटन शहरों में उपभोक्ताओं को पूर्ण आवेदन जमा करने के 3 दिन के अंदर बिजली कनेक्शन प्राप्त होगा. नगर क्षेत्रों में यह कनेक्शन 7 दिनों के अंदर प्रदान किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन के लिए 15 दिनों की समय सीमा रखी गई है.

HERC के चैयरमैन नंद लाल शर्मा ने बताया कि बिजली आपूर्ति में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए है. इस बदलाव का उद्देश्य बिजली विभाग की कार्यप्रणाली में अधिक तरलता लाते हुए उपभोक्ताओं को कम समय में अधिक संतुष्टि एवे राहत प्रदान करना है.

अधिकारी की होगी जवाबदेही

चैयरमैन नंद लाल शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी यदि निर्धारित समय अवधि में उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन प्रदान नहीं कर पाते, तो उनका इन बात का जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा के बिजली निगम अपनी कार्य करने की प्रणाली में सुधार के चलते अब घाटे से उबरकर लाभ की स्थिति में पहुंच चुके है. कई कार्यालय अभी भी ऐसे है, जिनकी कार्य करने की प्रणाली के चलते पूरे बिजली विभाग को सरकार व उपभोक्ताओं के निशाने पर रहना पड़ता है. इन पर विशेष रूप से सुधार के प्रयास किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.