वेतन सिक्योरिटी को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, कड़ाई से हो पालना; न हो कोई भी लापरवाही

चंडीगढ़ | वेतन सुरक्षा को लेकर शिक्षा महकमे का सख्त आदेश जारी हुआ है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय हरियाणा की तरफ से राज्य सरकार की वेतन सुरक्षा (प्रोटेक्शन ऑफ पे) से जुड़ी नई गाइडलाइन पर तुरंत और सख्त अनुपालन के निर्देश जारी किए गए हैं. यह ऑर्डर विशेष तौर से उन सरकारी कर्मचारियों से संबंधित हैं, जिनकी नियुक्ति एक विभाग से दूसरे विभाग या उसी विभाग के किसी पद पर फिर से होती है.

Money Rupay Salary

न हो कोई भी लापरवाही

निदेशालय की ओर से वित्त विभाग के 17 नवंबर 2025 के पत्र की प्रति पूरे राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, एससीईआरटी गुरुग्राम, डीआईईटी और बीआईटी प्राचायों, लेखा अधिकारियों तथा सभी प्रशासनिक शाखाओं को भेज दी गयी है.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

निदेशालय ने किया स्पष्ट

आईटी सेल को लेटर को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी निर्देशित किया गया है. निदेशालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वेतन सुरक्षा से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न दिखाई जाये.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.