गुरुग्राम से दिल्ली एम्स तक सिग्नल फ्री सफर का मिलेगा अनुभव, चुटकियों में पूरी होगी घंटों की दूरी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गुरुग्राम के बीच के सफर को और ज्यादा आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार निरंतर नए प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में सरकार एक बड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य कर रही है. इसके लिए दिल्ली स्थित एम्स से गुरुग्राम होते हुए महिलापुर मार्ग पर प्रस्तावित लगभग 30KM लंबे एक्सप्रेसवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंसल्लेंट कंपनी आरसीटी को सौंपी गई है. कंपनी लगभग दो महीने के अंदर रिपोर्ट सौंप देगी, जिसके आधार पर तय होगा कि एक्सप्रेसवे का कौन- सा हिस्सा भूमिगत रहेगा और कहां उँचा मार्ग बनाया जाएगा.

Sadak Road

फरीदाबाद रोड से होगा कनेक्शन

इस एक्सप्रेसवे के पूर्ण होने के बाद एम्स से गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड की दूरी मात्र 25 से 30 मिनट में तय हो सकेगी. वर्तमान में एम्स से गुरुग्राम के सिरहौल बॉर्डर तक जाने में ही डेढ़ घंटे का समय लगता है. नई सड़क से न केवल ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा, बल्कि दिल्ली- गुरुग्राम के बीच मार्गों पर भी वाहनों का दबाव कम होगा.

इस एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम में गांव घाटा के पास गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड से जोड़ा जाएगा. इससे दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद तीनो शहरों के बीच सड़क कनेक्टिविटी ओर बेहतर होगी. यही नहीं, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद और मुरादाबाद वालों को भी इससे फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

मेरठ से गुरुग्राम सिग्नल फ्री

मेरठ से सराय काले खां तक दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे से आसानी से पहुंच सकते है. इसके बाद, एक्सप्रेसवे के समाप्त होने वाली जगह से लेफ्ट लेकर करीब 2 KM बाद डीएनडी फ्लाईओवर पर जाएंगे और बिना रेड लाइट के एम्स पहुंचेंगे. एलिडवेटेड रोड की मदद से लोग बिना किसी परेशानी के गुरुग्राम पहुंच जाएंगे.

करीब 5 हजार करोड़ से तैयार होगा यह प्रोजेक्ट

प्रारंभिक अध्ययन में इस परियोजना को पूरी तरह व्यवहारिक बताया गया है. इसके बाद नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने औपचारिक रूप से DPR बनाने का आदेश जारी कर दिया है. माना जाता है कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 5000 करोड़ रूपए से अधिक लागत राशि खर्च होगी. डीपीआर जमा होते ही निर्माण कार्य की मंजूरी की प्रक्रिया तेज कर दी जाएंगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.