नई दिल्ली | देशभर में आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है. हाल ही में UIDAI ने नया ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब घर बैठे आधार कार्ड में पता व मोबाइल नंबर बदलना संभव होगा. यह बदलाव उन लाखो नागरिकों के लिए राहत की खबर है जो किसी- न- किसी वजह से अपना मोबाइल नंबर बदलते रहते है.
वर्तमान में सरकार ने नए आधार ऐप से इस सुविधा को शुरू कर दिया है. पता, नाम और ईमेल आईडी भी अपडेट करने की सुविधा जल्द शुरू कर दी जाएगी.
मिलेगी यह सुविधाएं
इन बदलाव के लिए यूजर्स को किसी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होगी. पहले यह सुविधा केवल वेबसाइट या CSC सैंटर के माध्यम से उपलब्ध भी लेकिन अब मोबाइल ऐप में ही आसानी से इसे किया जा सकेगा. ऐप पर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से ये सब अपडेट किया जा सकेगा. इस बदलाव से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों, सीनियर सिटिजन और मरीजों को फायदा होगा. इस ऐप से परिवार के कई आधार प्रोफाइल के साथ मैनेज किए जा सकते है.
ऐसे होगा अपडेट
- सबसे पहले आपको आधार एप में लॉगइन करना है.
- ऐप के होम पेज में स्क्रॉल करें और ‘माय आधार अपडेट’ पर क्लिक करें
- यहां आपको ‘मोबाइल नंबर अपडेट’ के ऑप्शन पर जाना है.
- अब जरूरी निर्देश पढ़ने के बाद कंटिन्यू पर क्लिक करें.
- आधार में रजिस्टर मोबाइल नंबर दिखाई देगा और नीचे आपको नया मोबाइल नंबर डालना है और OTP वेरिफाई करना है.
- OTP वेरिफाई होने के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा.
- फेस ऑथेंटिकेशन होने के बाद आपको पेमेंट करना होगा. मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस 75 रुपए है.
- पेमेंट होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.
