हरियाणा में जल्द जारी होगा शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों की ढांचागत स्थिति को सशक्त करना और विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक शिक्षण माहौल मुहैया कराना है. इसी की तरफ कदम उठाते हुए सरकार स्कूलों में स्मार्ट शिक्षा पर बल देने के साथ- साथ विद्यार्थियों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है.

Teacher

शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा बैठक

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा द्वारा पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा विनित गर्ग, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी राज नेहरू, मौलिक शिक्षा महानिदेशक विवेक अग्रवाल, स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र दहिया व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

जल्द जारी होगा शेड्यूल

इस मीटिंग में उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में लगभग 26 हजार स्मार्ट क्लास बोर्ड उपलब्ध करवाए गए है, जिससे विद्यार्थी तकनीकी रूप से सक्षम हो रहे है. इसके साथ ही, छात्रवृत्ति योजनाओं को भी ज्यादा प्रभावी बनाया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों कों निर्देशित किया कि जल्द- से- जल्द शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर का शेड्यूल जारी किया जाए.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.