दिल्ली की 400 किमी लंबी सड़कें होगी दुरस्त, दिन में कार्य के चलते ये सड़कें रहेगी प्रभावित

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क निर्माण का कार्य लगातार प्रगति पर है. इसी कड़ी में अब मार्च 2026 तक 400 KM सड़के फिर से बनाने की योजना शुरू हो रही है. दिल्ली में पहले से ही ट्रैफिक अधिक रहता है इसमें हो सकता है कि कंस्ट्रक्शन का काम भी अब दिन में हो. इससे आगजमन को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा. इसके लिए दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने ट्रैफिक पुलिस से नियमों का पालन करते हुए हरी झंडी मांगी है. दिल्ली पुलिस से हरी झंडी मिलते ही सड़कों पर दिन में कार्य शुरू हो जाएगा.

Road

तापमान एक बड़ी चुनौती

दिल्ली PWD अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को बनाने में तापमान एक बड़ी समस्या के रूप में सामना आ रहा है. नई सड़क बनाने के लिए सतह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होना चाहिए. दिल्ली में रात के समय 15 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान फरवरी तक नहीं रहेगा. ऐसे में रात को सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पाएगा. इसीलिए सरकार ने दिल्ली में काम करने का फैसला लिया है.

दिल्ली सरकार ने 400 KM सड़कों का काम शुरू कर दिया है. यह दर्जनों कॉरिडोर में फैला हुआ है. इसमें से 300 KM सड़के सैंट्रल रोड फंड और 100 KM स्टेट रोड फंड के तहत बनाया जा रहा है. इसमें बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, सुरक्षित और लगातार चलने वाले फुटपाथ, नए डिजाइन वाले जंक्शन, इंटीग्रेटेड मोबिलिटी सुधार किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

यह सड़कें रहेंगी प्रभावित

क्रमांक रोड / कॉरिडोर
1 ईस्टर्न अप्रोच रोड, वजीराबाद
2 रोड नंबर 68, नॉर्थ- ईस्ट दिल्ली
3 ओल्ड GT रोड के हिस्से
4 लोनी बॉर्डर कॉरिडोर
5 नरेला – अलीपुर रोड
6 भजनपुरा – यमुना विहार मेन रोड
7 सलीमपुर – शास्त्री पार्क स्ट्रेच
8 करावल नगर कॉरिडोर
9 प्रेस एन्कलेव रोड
10 खेल गांव मार्ग
11 सूरजकुंड रोड
12 विपिन चंद्र पाल मार्ग – CR पार्क स्ट्रेच
13 शेख सराय – पंचशील रोड
14 मंदिर मार्ग – करोल बाग कनेक्टर
15 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी लिंक रोड
16 रजोकरी – NH 48 सर्विस लेन (एयरपोर्ट और गुड़गांव जाने वाली)
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.