कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वालों के लिए खुशखबरी, हाइवे पार जाने के लिए 6 करोड़ से बनेगा नया पुल

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास की रिहायशी कालोनियों में रहने वाली लाखों की आबादी के लिए बड़ी राहत प्रदान करने वाली खबर सामने आई है. इन लोगों को अब जीटी रोड (NH- 44) पर जान जोखिम में डालकर सफर करने से छुटकारा मिलने जा रहा है.

Pool Canel

आसान होगी पहुंच

पीडब्ल्यूडी ने ड्रेन नंबर- 8 पर 6 करोड़ रुपए की लागत राशि से 580 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है. इस पुल के निर्माण से औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों और कामकाजी लोगों को राहत पहुंचेगी. इस ड्रेन पर पुल निर्माण के बाद क्षेत्र के रिहायशी और इंडस्ट्रियल एरिया के बीच की दूरी घट जाएगी. उद्योगपति यहां लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन अब अंसल सोसायटी से HSIIDC के H ब्लॉक तक पुल निर्माण से काफी हद तक राहत पहुंचेगी.

वर्तमान स्थिति की बात करें, तो कुंडली में जीटी रोड पर ट्रैफिक दबाव बहुत अधिक रहता है. यहां ड्रेन की वजह से औद्योगिक और रिहायशी हिस्से अलग- थलग पड़ते हैं, जिसके चलते श्रमिकों और स्थानीय लोगों को लंबा रास्ता तय करके हाइवे पार करना पड़ता है. अब नए पुल के निर्माण से न केवल कुंडली गांव और हाइवे पर ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि इंडस्ट्रियल एरिया तक पहुंच सीधी और सुरक्षित हो जाएगी.

लाखों की आबादी को राहत

इस पुल के निर्माण का 10 से ज्यादा गांवों और सोसायटियों को मिलेगा. इनमें अटेरना, नांगल, पतला, जाखौली, सेवली, असावरपुर साथ टीडीआई सिटी और आसपास की अन्य सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोग भी लाभान्वित होंगे. इस पुल के बनने से श्रमिकों का समय बचेगा. उन्हें उद्योग क्षेत्र में रोजगार के लिए आवागमन करने में कठिनाई नहीं रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.