हरियाणा शिक्षा विभाग ने जारी किया शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानिए पूरी अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की शिक्षक तबादला नीति 2025 के तहत ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव का डीटेल्ड कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं कि वे अपने जिले के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचायों और शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर पर्सनल और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट व वेरिफिकेशन करने के लिए निर्देश दे दें.

TEACHER

वीरवार को जारी हुआ ऑर्डर

कपल केस के अंक पाने के लिए अंडरटेकिंग कंपल्सरी करते हुए फॉर्म भी जोड़ा गया है. हालांकि, इसमें तबादले की तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. यह ऑर्डर वीरवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी किया है. आदेश के मुताबिक, 10 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक शिक्षक अपने प्रोफाइल अपडेट और उसका सत्यापन करेंगे. इसके बाद 19-20 दिसंबर को मेरिट अंक की गणना और प्रारंभिक लिस्ट प्रकाशित की जाएगी.

साल 2022 के बाद नहीं हुआ ट्रांसफर

शिक्षक 21- 27 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते है. जिला और राज्य स्तर की समिति क्रमशः 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक दावों और आपत्तियों का फैसला लेगी. लास्ट लिस्ट 11- 12 जनवरी को पब्लिश होगी. साल 2022 के बाद शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं हुआ है. इसके लिए रेंशलाइजेशन करवाने के लगभग 3 महीने बाद शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

विभाग की तैयारी अधूरी

हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु का कहना है कि शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी शेड्यूल सिर्फ अध्यापकों का डाटा अपडेट करने तक सीमित है. इसमें तबादले कब शुरू होंगे इसके बारे में कुछ नहीं दिया गया है. करीबन 1 महीने के लंबे डेटा अपडेट शेड्यूल से साफ है कि तबादलों को लेकर अभी शिक्षा विभाग की तैयारी अधूरी है. अभी विभाग की पूरी तैयारी नहीं हुई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.