IMT फरीदाबाद में 4 दिवसीय एक्सपो का होगा आयोजन, युवाओं को रोजगार के साथ उद्योगों को मिलेगा तगड़ा फायदा

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां प्रदेश में निवेश बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से IMT फरीदाबाद में 4 दिवसीय एक्सपो आयोजित किया जाएगा. इस एक्सपो में विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के प्रोडेक्ट्स आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

electric vehicle

90 फीसदी उत्पाद स्वदेशी

एक्सपो के आयोजक प्रमोद राणा ने बताया कि कई स्टूडेंट्स को एक्सपो के दौरान कंपनियां नौकरी के लिए चयनित कर लेती है. ऐसे में यह आयोजन न केवल उद्योगों के लिए फायदेमंद है बल्कि युवाओं को रोजगार देने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का एक बड़ा मंच भी है.

उन्होंने बताया कि इस एक्सपो में लगभग 90% उत्पाद स्वदेशी हैं, जो स्थानीय उद्योगों में तैयार किए जाते हैं. इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को और ज्यादा मजबूत करने में मदद मिलेगी. फरीदाबाद की लगभग 50% औद्योगिक इकाइयां हर साल इस एक्सपो में शिरकत करती हैं और अपने यहां तैयार होने वाले प्रोडेक्ट्स का प्रदर्शन करती है. इससे कंपनियों को निवेश के नए अवसर मिलते हैं. साथ ही, अपने प्रोडक्ट्स को सीधे कस्टमर्स व अन्य उद्यमियों के सामने पेश करने का सुनहरा मंच मिलता है. इस एक्सपो में अब तक 116 से ज्यादा कंपनियां रजिस्ट्रेशन करवा चुकी है, जो इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है.

कम रेट पर मिलता है सामान

उन्होंने बताया कि एक्सपो का एक उद्देश्य कंपनियों की लागत को कम करना भी है. कई कंपनियां वेंडर्स से महंगे रेट पर सामान की खरीदारी करती है, जबकि एक्सपो में वहीं चीजें कम रेट पर उपलब्ध हो जाती है. इससे कंपनियों को आर्थिक लाभ मिलता है. साथ ही, उद्योग को बढ़ावा मिलता है. ऐसे एक्सपो का उद्देश्य यही है कि फरीदाबाद के उद्योगों को प्रोत्साहन मिलता रहे और शहर में रोजगार व निवेश दोनों में बढ़ोतरी दर्ज हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.