माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 24 घंटे मिलेगा इस सुविधा का लाभ

नई दिल्ली | देशभर में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रृद्धालुओ के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब श्रृद्धालु 24 घंटे माता वैष्णो के दर्शन कर सकेंगे, क्योंकि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा पंजीकरण और RFID कार्ड की सुविधा को कटरा में 24 घंटे उपलब्ध करा दिया है. इससे देर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुबह तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे कभी भी यात्रा शुरू कर सकते है.

Vaishno Devi

यात्री होते थे परेशान

पहले देर रात को कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा पंजीकरण केंद्र बंद होने से परेशानी होती थी. उन्हें सुबह का इंतजार करना पड़ता था.अब यात्रा पंजीकरण के समय सारणी में बदलाव से यह परेशानी दूर हो गई है. अब कटड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित यात्रा पंजीकरण केंद्र पर सुबह 5 बजे से देर रात 12 बजे तक RFID यात्रा कार्ड प्राप्त होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

माता वैष्णो देवी भक्तों को मिलेगी यह सुविधाएं

नए ताराकोट मार्ग पर यात्रा पंजीकरण काउंटर 24 घंटे खुला रहेगा. मां वैष्णो के प्रवेशद्वार दर्शनी ड्योढ़ी पर देर रात ऑनलाइन यात्रा पर्ची लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को अपने ट्रेन टिकट बताने पर तत्काल RFID यात्रा कार्ड प्राप्त होगा. ऐसा इसीलिए किया गया है कि आगे सर्दियों में ट्रेन लेट होने से यात्री पहुंचते है और केंद्र बंद होने से उन्हें परेशानी होती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.