सोनीपत | ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली और सोनीपत के रास्ते अमृतसर जाने वाली शान- ए- पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन 16 दिसंबर को रद्द रहेगी. 14 दिसंबर को दादर एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट और 16 दिसंबर को मालवा एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा 25 मिनट की देरी से चलेगी. इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
16 दिसंबर को रहेगी रद्द
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के साहनेवाल और गोराया स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और सिग्नल गियर को बदलने का फैसला लिया गया है. ऐसे में नई दिल्ली- अमृतसर रूट पर संचालित होने वाली शान- ए- पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन का 16 दिसंबर को संचालन रद्द रहेगा. इस ट्रेन का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुबह 07.20 बजे व रात को 09.18 बजे ठहराव रहता है.
देरी से चलेगी यह ट्रेनें
हरियाणा और UP से पंजाब और जम्मू रूट पर आवाजाही करने वाली 7 एक्सप्रेस ट्रेनों को 14 व 16 दिसंबर को बीच रास्ते में ठहराव कर 02.20 घंटे की देरी से संचालन किया जाएगा. 2 लंबी दूरी की ट्रेनों का पंजाब में रूट डायवर्ट किया गया है. इसी के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस का 14 दिसंबर को दिल्ली व अंबाला मंडल में 40- 40 मिनट और फिरोजपुर मंडल में 1 घंटे की देरी से रोककर संचालन किया जाएगा.
कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस का 16 दिसंबर को जम्मू मंडल में 40 मिनट व फिरोजपुर मंडल में 45 मिनट की देरी से रोककर परिचालन किया जायेगा.
