देशभर में हवाई संकट के बीच कई बड़े शहरों के बीच चलेगी स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

भिवानी | देशभर में हवाई संकट के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक बड़ा कदम उठाया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि संकट की इस घड़ी में यात्रियों के सफर को आसान और तेज बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, पुणे और हावड़ा सहित कई अन्य जोनों में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए 7 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएगी.

Train Railways

मुंबई सेंट्रल- भिवानी सुपरफास्ट

ट्रेन नंबर 09001/02, मुंबई सेंट्रल- भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल (द्वि- साप्ताहिक) ट्रेन 9- 30 दिसंबर तक मुंबई सेंट्रल स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को तथा 10- 31 दिसंबर तक भिवानी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को संचालित होगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी स्टेशन पर ठहराव करेगी.

मुंबई सेंट्रल- शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09003/04, मुंबई सेंट्रल- शकूर बस्ती सुपरफास्ट ट्रेन 8-29 दिसंबर तक मुंबई सेंट्रल से मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर रोजाना तथा 9- 30 दिसंबर तक शकूर बस्ती से बुधवार और शनिवार को छोड़कर रोजाना संचालित होगी.

बांद्रा टर्मिनस- दुर्गापुरा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09730/29, बांद्रा टर्मिनस- दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी. इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी- 2 टियर, एसी- 3 टियर, स्लीपर क्लास और साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.