दिल्ली मेट्रो में लास्ट मील कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, DMRC ने TiHAN के साथ मिलाया हाथ

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां अंतिम मील कनेक्टिविटी में यात्रियों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने IIT हैदराबाद के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब फॉर ऑटोनोमस नेविगेशन (TiHAN) हब के साथ मिलकर अगली पीढ़ी की स्वचालित नेविगेशन तकनीक विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.

Metro Train

इस कदम के बाद यात्रियों के लिए मेट्रो स्टेशन से घर या ऑफिस का सफर पहले के मुकाबले तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा. आने वाले समय में यह तकनीक दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ जैसे शहरों की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव का आधार बनेगी.

सुरक्षित और तेज कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ

DMRC और आईआईटी हैदराबाद के TiHAN के बीच हुए इस MoU का उद्देश्य स्वचालित वाहन, रोबोट और ड्रोन जैसी तकनीकों को शहरी परिवहन में उपयोगी बनाना है, जिससे यात्रियों को बिना मानव हस्तक्षेप वाली स्मार्ट और सुरक्षित कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

TiHAN विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साइबर फिजिकल सिस्टम्स मिशन के तहत स्थापित मॉडर्न हब हैं, जो स्वचालित नेविगेशन और डेटा संग्रह प्रणाली विकसित करता है. यह तकनीक जमीनी वाहनों, रोबोट्स, ड्रोन आदि को खुद नेविगट करने की क्षमता प्रदान करता है.

नए युग की शुरुआत

DMRC के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन के प्रिंसिपल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने बताया कि यह साझेदारी देश में स्मार्ट मोबिलिटी के नए युग की शुरुआत करेगी और स्वचालित नेविगेशन तकनीक को वास्तविक परिवहन सेवाओं में लागू करने में मददगार साबित होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.