हरियाणा में अब नए रूल से होगी पुलिसकर्मियों की भर्ती, कैबिनेट ने दी हरी झंडी

चंडीगढ़ | हरियाणा में पुलिस के करीब 6 हजार पदों पर जल्द शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया से पहले राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए है. हरियाणा मंत्रिमंडल ने कांस्टेबल और सब- इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया को अपडेट करने के लिए मंजूरी दे दी है. ये बदलाव हरियाणा संशोधन अधिनियम 2025 के रूप में जारी किए जाएंगे. इन बदलावों के अनुसार शारीरिक माप परीक्षा (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) पास करने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शार्टलिस्ट किया जाएगा.

POLICE 3

नॉलेज टेस्ट में मिलेगा 97 फीसदी वेटेज

आयोग अगले चरण ज्ञान परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या के 10 गुणा उम्मीदवारों को बुलाएगा. नॉलेज टेस्ट पूरी तरह वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा, जिसमें उम्मीदवारों को 97 % वेटेज दिया जाएगा. यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में होगी. प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, विज्ञान, करंट अफेयर्स, तर्कशक्ति, गणित, कृषि, पशुपालन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

जरूरतों की समीक्षा

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. मंत्रीमंडल ने युक्तिकरण आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी, जिसका गठन सरकारी विभागों में कर्मियों की जरूरतों की समीक्षा किया गया था. आयोग ने कई दौर के विचार- विमर्श के बाद खान एवं भूविज्ञान विभाग में स्वीकृति पदों की संख्या बढ़ाकर 848 करने की सिफारिश की थी. इस प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए 42 पद ओर जोड़ने का सुझाव दिया, जिससे कुल पदों की संख्या 890 हो गई.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.