दिल्ली में EWS वर्ग के लिए खुशखबरी, इन इलाकों में जर्जर हो चुके फ्लैट्स की बदलेगी तस्वीर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गरीब तबके के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी और भलस्वा इलाके में EWS वर्ग के लिए बने जो फ्लैट्स खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुके थे, उनको अब नया रूप दिया जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोनों जगहों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि राजधानी की बीजेपी सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आधुनिक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

Flats

फ्लैट्स की बदलेगी तस्वीर

दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दोनों जगहों पर साल 2016 में फ्लैट्स तैयार हो गए थे, लेकिन 9 साल बाद भी इन फ्लैट्स को गरीब परिवारों को आवंटित नहीं किया गया है. लंबे समय से देखभाल नहीं होने के चलते ये फ्लैट्स खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं. बिल्डिंग जर्जर हालत में हैं और कई जगहों से फिटिंग्स और दूसरा सामान भी गायब हो चुका है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इसे गरीब परिवारों के साथ बड़ा अन्याय बताते हुए कहा कि उनकी सरकार अब पूरे आवासीय परिसर को नए मॉडल के रूप में विकसित करेगी. इन फ्लैट्स को दोबारा डिजाइन किया जाएगा, ताकि हर परिवार को सभी मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सकें.

निरंतर प्रगति पर कार्य

प्राथमिक विद्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बच्चों के लिए पार्क व खेल मैदान, वाहनों के लिए उचित पार्किंग स्थल, दुकानों के लिए जगह और सामुदायिक सुविधाओं से युक्त मॉडल बस्ती इन सभी प्रावधानों को शामिल किया जाएगा. हमारी सरकार झुग्गी बस्तियों के अंदर कई ऐसे आधुनिक और सुरक्षित पुनर्विकास प्रोजेक्ट तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.