नए साल पर शनि की राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, 6 फरवरी तक मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | शुक्र को दैत्यों के गुरु के नाम से जाना जाता है, वह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. शुक्र की स्थिति का बदलाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. नए साल की शुरुआत में शुक्र धनु राशि में विराजमान होंगे, परंतु जनवरी महीने के मध्य में ही शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र के शनि की राशि में आने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. 13 जनवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 फरवरी तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में 3 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

Astrologer

13 जनवरी से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मकर राशि में आना काफी अच्छा साबित होगा, आपकी कुंडली के कर्म भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपके करियर और बिजनेस में काफी सफलता मिल सकती है, खास कर करियर के क्षेत्र में आपको विशेष लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

तुला राशि: इस राशि के आठवें भाव के स्वामी होकर शुक्र चौथे भाव में गोचर करेंगे, ऐसे में इन्हें सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. जीवन में खुशियों के दस्तक होगी, भूमि भवन या फिर वाहन पाने में भी आपको सफलता मिलेगी. माता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, निवेश करने के लिहाज से समय काफी अच्छा है. संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

मकर राशि: इस राशि के पांचवें और दसवें भाव में शुक्र स्वामी है, ऐसे में बिजनेस के क्षेत्र में इन्हें काफी लाभ मिलेगा. जीवन में सुख- शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी, भोग विलासिता में तेजी से बढ़ोतरी होगी. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लव लाइफ के मामलों में नया साल आपके लिए काफी खास रहेगा, कला संगीत और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.