भारतीय रेलवे की बड़ी घोषणा, एसी- नॉन एसी दोनों तरह की ट्रेनों को किराए पर लेने की मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली | यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत कोई भी राज्य या कंपनी ट्रेन को किराए पर ले सकती है. इसके लिए स्टॉक होल्डर के साथ रेल मंत्रालय की चर्चा हो गई है. रेलवे इस सेवा के लिए न्यूनतम चार्ज लगाएगा. इस योजना के तहत, 3333 कोच यानि 190 ट्रेनों को चिन्हित किया है.

Train Ac Coach Railway

भारत गौरव ट्रेन चलेगी

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत गौरव ट्रेन चलाने की घोषणा की है. भारत गौरव ट्रेन भारत की संस्कृति, विरासत को प्रदर्शित करने वाली थीम पर आधारित होगी. रेलवे के अनुसार, 190 ट्रेनों को इसके लिए चुना गया है. रेलमंत्री ने कहा कि अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

यह भी पढ़े -  भारत का ये खूबसूरत द्वीप है पर्यटकों की नई पसंद, भूल जाएंगे मालदीव और अंडमान

एसी व नॉन एसी दोनो सुविधा

भारत गौरव ट्रेन एसी व नॉन एसी दोनो श्रेणियों में होगी. भारत गौरव ट्रेन में रूट तय करने का अधिकार स्टॉक होल्डर का होगा. इसके साथ ही, भारत गौरव ट्रेन का संचालन निजी क्षेत्र और आईआरसीटीसी दोनों द्वारा किया जा सकता है और टूर ऑपरेटरों द्वारा इन ट्रेनों का किराया तय किया जाएगा.

इन ट्रेनों का परिचालन पर्यटन स्थानों के लिए किया जाएगा. रेलमंत्री ने कहा है कि भारत गौरव ट्रेन, रामायण ट्रेन से लोगों को भारतीय संस्कृति, हमारी विविधता एवं धरोहरों से परिचित होने का मौका मिलेगा. रेलवे आने वाले समय में गुरु कृपा और सफारी ट्रेन चलाने जा रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.