फरीदाबाद की इस कॉलोनी के लोगों को बदबू से मिलेगा छुटकारा, लाखों रूपए से बिछेगी नई सीवर लाइन

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद (Faridabad) शहर की राजीव कालोनी के हजारों लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां अलग-  अलग इलाके में रहने वाली 5 हजार से ज्यादा आबादी को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परमानेंट छुटकारा मिलने जा रहा है. यहां सीवर लाइन बिछाने को लेकर नगर निगम ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है. अब संबंधित एजेंसी की ओर से जल्द ही धरातल पर काम शुरू किया जाएगा.

Town City Shahar Colony

लंबे समय से झेल रहे परेशानी

NIT फरीदाबाद की राजीव कालोनी की अलग- अलग पाकेट में हजारों की संख्या में लोग रहते हैं. पिछले लंबे समय से कालोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या लोगों के सामने अड़चन बनकर खड़ी हो चुकी थी. गंदी बदबू से लोगों का सांस लेना दूभर हो चुका था. पिछले दिनों कालोनी वासियों द्वारा सीवर ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत समाधान शिविर में रखी गई थी.

इस कालोनी के कई पाकेट में सीवर लाइन बिछाई ही नहीं गई है. कई जगहों पर लाइन बिछाए सालों बीत चुके हैं, जिनकी क्षमता आबादी के हिसाब से कम पड़ चुकी है. साथ ही, ये सीवर लाइन बिल्कुल जर्जर हालत में पहुंच चुकी है.

लाखों रूपए होंगे खर्च

वार्ड नंबर- 1 से पार्षद ने बताया कि महावीर पॉकेट में 45 लाख, पंडित चौक से सारा स्कूल तक 28 लाख और गर्वमेंट स्कूल वाली पाकेट में 49.80 लाख की लागत से सीवर लाइन बिछाने समेत कई अन्य विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा. इस कालोनी में मौजूद कुछ कच्ची गलियों को भी पक्का किया जाएगा. बहुत जल्द लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.