दिल्ली के मानचित्र में बड़ा बदलाव, सरकार ने बढ़ाई जिलों की संख्या; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली में प्रशासनिक सुविधा और बेहतर गवर्नेंस के लिए बड़ा बदलाव हुआ है. राजधानी में अब 11 की जगह 13 जिले हो गए है. सरकार ने जिलों की सीमाओं में पुनर्गठन किया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुधार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सके. नए जिलों की सूची जारी कर दी है, जिससे दिल्ली के नागरिकों को अब नए प्रशासनिक ढांचे के अनुसार जानकारी प्राप्त हो सकेगी.

Delhi Travel Tour

मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. नए जिलों का गठन दिल्ली नगर निगम (MCD) की वर्तमान सीमा रेखा के अनुसार किया गया है, ताकि स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के बीच तालमेल बेहतर हो सके.

जिलों के नाम

क्र.सं. जिलों के नाम उप- मंडल (सब- डिवीजन)
1 दक्षिण पूर्व 1. जंगपुरा
2. कालकाजी
3. बदरपुर
2 पुरानी दिल्ली 1. सदर बाजार
2. चांदनी चौक
3 उत्तर 1. बुराड़ी
2. आदर्श नगर
3. बादली
4 नई दिल्ली 1. दिल्ली कैंट
2. नई दिल्ली
5 मध्य 1. पटेल नगर
2. करोल बाग
6 मध्य उत्तर 1. शकूर बस्ती
2. शालीमार बाग
3. मॉडल टाउन
7 दक्षिण पश्चिम 1. नजफगढ़
2. मटियाला
3. द्वारका
4. बिजवासन
8 बाहरी उत्तर 1. मुंडका
2. नरेला
3. बवाना
9 उत्तर पश्चिम 1. किराड़ी
2. नांगलोई जाट
3. रोहिणी
10 उत्तर पूर्व 1. करावल नगर
2. गोकल पुरी
3. यमुना विहार
4. शाहदरा
11 पूर्व 1. गांधी नगर
2. विश्वास नगर
3. पटपड़गंज
12 दक्षिण 1. छतरपुर
2. मालवीय नगर
3. देवली
4. महरौली
13 पश्चिम 1. विकासपुरी
2. जनकपुरी
3. राजौरी गार्डन
यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

पुराने जिलें और तहसीलें

जिला उप मंडल (तहसील)
मध्य दिल्ली सिविल लाइन्स
करोल बाग
कोतवाली
पूर्वी दिल्ली गांधी नगर
मयूर विहार
प्रीत विहार
नई दिल्ली चाणक्यपुरी
दिल्ली छावनी
वसंत विहार
उत्तरी दिल्ली अलीपुर
मॉडल टाउन
नरेला
उत्तर पूर्वी दिल्ली करावल नगर
सीलमपुर
यमुना विहार
उत्तर पश्चिम दिल्ली कंझावाला
रोहिणी
सरस्वती विहार
शाहदरा सीमापुरी
शाहदरा
विवेक विहार
दक्षिण दिल्ली हौज खास
महरौली
साकेत
दक्षिण पूर्वी दिल्ली रक्षा कॉलोनी
कालकाजी
सरिता विहार
दक्षिण पश्चिम दिल्ली द्वारका
कापसहेड़ा
नजफगढ़
पश्चिमी दिल्ली पटेल नगर
पंजाबी बाग
राजौरी गार्डन
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.