खुशखबरी: मनरेगा योजना का बदल गया नाम, अब 125 दिन मिलेगा काम; फटाफट जानें आवेदन का तरीका

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार ने UPA सरकार की बहुचर्चित योजनाओं में से एक महात्‍मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा (MGNREGA) का नाम बदलने का फैसला लिया है. अब इस योजना को पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी (PBNREGA) के नाम से जाना जाएगा.

MANREGA

100 दिन की रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन करने का फैसला किया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को अब कम से कम 125 दिन काम मिलेगा. इस बिल को संसद में पेश किया जाएगा, जिसके बाद ये अहम बदलाव लागू होंगे. बताया जा रहा है कि इस योजना के लिए आवेदन करने का तरीका पहले जैसा ही आसान रहेगा. आईए जानते हैं इस योजना के लिए आवेदन का तरीका, कौन- कौन आवेदन कर सकता है और इसके क्या- क्या फायदे रहेंगे.

कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन

  • ये योजना उन लोगों के लिए हैं जो बेरोजगार हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवनयापन करते हैं.
  • आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक होना चाहिए.
  • केवल ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता के पास जॉब कार्ड होना जरूरी है, जोकि ग्राम पंचायत में रजिस्ट्रेशन करवाकर बनवाया जा सकता है.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जॉब कार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण- पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऑफलाइन आवेदन का तरीका

  • आपको सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत में आवेदन करना होता है.
  • आवेदक को परिवार के सभी वयस्क सदस्यों (18 साल से ऊपर) के नाम, उनकी उम्र और पता दर्ज करवाना होगा.
  • इसके बाद, ग्राम पंचायत आपके आवेदन की जांच करता है और पात्रता व दस्तावेज वगैरह सुनिश्चित करता है.
  • आवेदन सही हुआ तो ग्राम पंचायत से 15 दिनों के भीतर आपके लिए जॉब कार्ड जारी किया जाता है.
यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

ऑनलाइन आवेदन का तरीका

  • सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना है. (योजना का नाम बदलने के बाद वेबसाइट का नाम बदल भी सकता है.)
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘Job Card Registration’ या ‘Apply for Job Card’ के ऑप्‍शन पर क्लिक करना है.
  • इसमें आपको न्‍यू रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना है.
  • अब आपको जरूरी डिटेल भरते हुए आवेदन करना होता है.
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने है.
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट पर क्लिक करना है.
  • सफलतापूर्वक आवेदन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा.
  • अब ग्राम पंचायत द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी और आवेदन स्वीकार होने के 15 दिनों के अंदर जॉब कार्ड जारी किया जाएगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.