नई दिल्ली | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 2026 के लिए टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इसमें असिस्टेंट लोको पायलेट, नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी और ग्रुप डी जैसे भर्तियों की टाइम लाइन साफ कर दी गयी है. इन भर्तियों के लिए क्षेत्रवार (चैनल) RRB वेबसाइटों पर अलग- अलग डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होंगे, जिनमें पोस्ट- वाइज वेकन्सी, क्वालिफिकेशन, आयु सीमा और रिजर्वेशन रूल्स दिए जाएंगे. उम्मीदवार को संबंधित RRB की आधिकारिक साइट पर रजिस्ट्रेशन, फॉर्म फिल करना होगा.
पिछले साल भी निकली थी वैकेंसी
साल 2024- 25 में रेलवे की विभित्र कैटेगरी में 1.20 लाख वैकेंसी निकाली गई थी. इन पदों के लिए 3 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था. रेलवे सरकारी उपक्रमों में सबसे बड़ा रिकूटर है. जूनियर इंजीनियर के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में तीन साल का साल का डिप्लोमा या बीई या बीटेक जरूरी है.
जनरल श्रेणी के लिए आम तौर पर उम्र लगभग 18 से 33 वर्ष के होती है. इन पदों के लिए परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के पैटर्न की बात करें, तो सीबीटी 100 अंकों की परीक्षा होती है. परीक्षा मे गणित, सामान्य जागरूकता, रीजनिंग व जनरल इंटेलिजेंस तथा सामान्य विज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे.
अक्टूबर में परीक्षा संभावित
ग्रुप डी लेवल- 1 की बात करें, तो इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास या आईटीआई होती है. इन पदों के लिए आयु सीमा 18- 33/ 36 वर्ष (आरक्षण के अनुस्खा छूट) रखी जाती है. टेक्निशियन के लिए 10वीं/आईटीआई आदि होना अनिवार्य है. पदों के लिए परीक्षा अक्टूबर में होनी संभावित है. पैटर्न की बात करें, तो CBT मोड में परीक्षा होती है. इसमें गणित, जीके व रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और करेंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं. परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल होता है. एनटीपीसी की बात करे तो UG लेवल पोस्ट के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास या समकक्ष रहती है.
CBT- 2 होता है मुश्किल
ग्रेजुएट लेवल पोस्ट जैसे कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर, जूनियर कलर्क, आदि के लिए स्नातक पास अनिवार्य है. इन पदों के लिए परीक्षा अगस्त में संभावित है. पैटर्न की बात करें, तो परीक्षा दो चरण में होती है. सीबीटी- 1 में गणित, रीजनिंग व जनरल अवेयरनेस से संबंधित कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं. सीबीटी- 2 का लेवल मुश्किल होता है.
