IGNOU में होने जा रहा मेगा जॉब ड्राइव, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतरीन अवसर

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. यह एंप्लॉयमेंट फेयर 23 दिसंबर 2025 को आयोजित होने जा रहा है. इग्नू इस मेले का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साथ मिलकर कर रहा है. इस मेगा जॉब ड्राइव में इग्नू के वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों को अवसर मिलेगा. यह रोजगार मेला एनबीसीसी ईडीसी, घिटोर्नी, घिटोर्नी मेट्रो स्टेशन के पास, नई दिल्ली में आयोजित होगा. मेले में हिस्सा लेने आने वाले सभी उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा.

IGONU

विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

इस मेगा जॉब ड्राइव में फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों दोनों के लिए रोजगार के मोके उपलब्ध कराए जाएंगे. आयोजन के तहत कस्टमर सर्विस, टेक्निकल सपोर्ट, इंटरनेशनल वॉयस प्रोसेस, बैंकिंग और इंश्योरेंस, सॉफ्टवेयर सेल्स तथा नॉन-टेक्निकल प्रोसेस जैसे पदों के लिए भर्ती की जाएगी. इस जॉब ड्राइव के जरिये दिल्ली- NCR, गुरुग्राम, नोएडा, अहमदाबाद और जयपुर सहित कई शहरों में नियुक्ति के मोके मिलेंगे. इस भर्ती अभियान में IGNOU के छात्र और पूर्व छात्र पद के मुताबिक ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

मिलेगा स्पेशल ट्रैवल सपोर्ट

उम्मीदवारों के पास बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होना जरूरी है. कुछ भूमिकाओं के लिए एक्सपीरियंस अनिवार्य रखा गया है. जो भी उम्मीदवार सेलेक्ट किए जायेंगे उन्हें आकर्षक वेतन पैकेज, डे/ नाइट और रोटेशनल शिफ्ट्स, इंसेंटिव, बीमा सुविधाएं और अन्य कंपनी की तरफ से दिए जाने वाले लाभ मिलेंगे. जयपुर के लिए आउटस्टेशन उम्मीदवारों को स्पेशल ट्रैवल सपोर्ट भी दिया जाएगा.

इस मेगा जॉब फेयर में टाटा प्ले फाइबर, टेलीपरफॉर्मेंस, कॉजेंट, आईसीईगेट, एक्सिस बैंक, एथर, अपोलो, रेजरपे सहित कई मुख्य कंपनियां हिस्सा लेने पहुंच रही है. जो भी उम्मीदवार इस मेले में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं उन उम्मीदवारों को अपने साथ अपडेटेड CV, सरकारी पहचान पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और शिक्षा व अनुभव से जुड़े दस्तावेज लाने होंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.