खुशखबरी: स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की जर्जर सड़कों की बदलेगी तस्वीर, इस तारीख से शुरू होगा काम

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले में खस्ताहाल सड़क मार्गों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. इन सड़कों को अगले साल फरवरी महीने में दुरस्त करने का काम शुरू कर दिया जाएगा. इसे लेकर नगर निगम सहित सभी विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी है.

Road Sadak

जल्द मिलेगी आमजन को राहत

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की बात करें, तो यहां लंबे समय से लोग सड़कों की खस्ताहाल स्थिति से जूझ रहे हैं. खासतौर पर ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़- सोहना रोड, पाली- सैनिक कॉलोनी रोड, राजीव कॉलोनी, तिगांव आदि क्षेत्रों में हालात सबसे ज्यादा खराब बने हुए हैं. यहां सड़कें गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है और लोग हिचकोले खाते हुए अपना सफर पूरा कर रहे हैं. यहां आए दिन सड़क दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है. कुछ मिनटों का सफर तय करने में लोगों को आधे घंटे तक का समय लग रहा है.

पिछले दिनों HSVP के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सड़कों की स्थिति, सीवर व्यवस्था और जलभराव जैसी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई थी, जिसमें उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शहर की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कों की पहचान कर चरणबद्ध तरीके से मरम्मत की जाए.

इस तारीख से शुरू होगी मरम्मत

उन्होंने संबंधित सभी विभागों को 15 फरवरी से सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू करने के स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो और तय समय- सीमा में काम पूरा किया जाए. उनके निर्देशों के बाद नगर निगम, फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) और लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करते हुए रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया हैं ताकि जल्द से जल्द काम शुरू हो सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.