चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है और इस दौरान नए- नए मुद्दे उठ रहे हैं. सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. आ रही खबरों के अनुसार, हरियाणा विधानसभा सत्र में पुलिस की रिक्त पोस्ट का डाटा दिया जाएगा. इस बार पुलिस की लगभग 7500 के आसपास वैकेंसी आएगी जो आज तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी.
कैलेंडर की घोषणा
ऐसे में जो भी युवा पुलिस में शामिल होना चाहते हैं, वह अपनी तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दें. सरकार द्वारा पहले ही कहा जा चुका है कि सबसे पहले पुलिस की भर्ती की जाएगी. सरकार की तरफ से पुलिस भर्ती के लिए नए नियम भी लागू किया जा चुके हैं. जल्द ही, पुलिस भर्ती के लिए पीएमटी और पीएसटी शुरू हो जाएंगे. ग्रुप डी के CET की घोषणा भी विधानसभा में हो सकती है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) का कैलेंडर जारी होगा. ऐसे में कैलेंडर की घोषणा भी विधानसभा सत्र के दौरान ही होगी.
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी#Haryana #VidhansabhaSession pic.twitter.com/KR0zvolHc7
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 19, 2025
ग्रुप डी के लिए होगा CET
HSSC की तरफ से 26 और 27 जुलाई 2025 को ग्रुप सी के लिए सीईटी का आयोजन किया गया था. अब आयोग द्वारा ग्रुप डी के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. ग्रुप डी के लिए उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा नहीं देनी होगी. उम्मीदवारों को सीईटी में मिले अंकों के आधार पर बनी मेरिट से नौकरी मिलेगी.
