सरकारी नौकरी की बाट देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, HPSC ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा मे बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आने वाली भर्ती की परीक्षाओं के लिए डेट की घोषणा कर दी है. परीक्षा का राह देख रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आयोग ने कहा है कि जनवरी में कुल 6 परिक्षाएं ली जाएगी. एक- एक परीक्षा फरवरी व मार्च में होगी.

HPSC

यह रहेगा शेड्यूल

HPSC द्वारा दी जानकारी के अनुसारस, सिविल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लेक्चररों के पदों के लिए परीक्षा 19 जनवरी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग 20 जनवरी को और इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग व फार्मेसी की परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी. 20 जनवरी को फोरमैन इंस्ट्रक्टर पद की भी परीक्षा होगी. PGT इंग्लिश के सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट के लिए परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित होगी. पर्यावरण विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

जरूरी दिशा- निर्देश

  • परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा.
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले एंट्री लेनी होगी.
  • उम्मीदवारों को अपनी दो आईडी साथ ले के जानी होगी, जैसे पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि.
  • परीक्षा के दौरान नकल या कोई भी गलत गतिविधि से बचना अनिवार्य है
  • उम्मीदवारों को परीक्षा में सही समय पर पहुंचना अनिवार्य है. अन्यथा, प्रवेश नहीं मिलेगा.

युवाओं के लिए सलाह

आने वाले समय में हरियाणा सरकार अन्य कई भर्तियां लेकर लाने वाली है. अभी CET का रिजल्ट भी घोषित हुआ है. CET आधारित परीक्षाएं जल्द होगी. Group D के लिए भी जोरों से तैयारियां चल रही है. सरकार लगातार खाली पदों को पूरा करने के लिए भर्तियां कर रही है. युवाओं के लिए सरकार की सलाह है कि अपनी पढ़ाई जारी रखे, जल्द परीक्षाएं ली जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.