29 दिसंबर को होगा बुध का गोचर, 2026 में इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

ज्योतिष | जल्द ही साल 2025 समाप्त हो जाएगा, साल के आखिरी में ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस दौरान बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यहां पर पहले से ही सूर्य, मंगल, शुक्र ग्रह मौजूद है, इस वजह से 29 दिसंबर 2025 सोमवार को बुध का यह गोचर होने जा रहा है. बुध के इस गोचर से एक नहीं बल्कि कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें बुध के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Budh Dosh

बुध होंगे इन राशियों पर मेहरबान

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा. एजुकेशन के क्षेत्र में आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा, जल्द ही आप कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. इस समय आपको बैलेंस डाइट लेनी है, अच्छे से रोज एक्सरसाइज करें आपको विशेष लाभ मिलेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर काफी अच्छा साबित होगा. आपके रिलेशनशिप से लेकर मेंटल हेल्थ काफी अच्छी रहने वाली है. इस समय आप किसी बड़े नुकसान की भरपाई कर पाएंगे, आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, अब आपकी पर्सनल लाइफ काफी अच्छी रहेगी. ऑफिस में आप आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे, आप अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करने वाले हैं. आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है, कई क्षेत्रों में आपको लाभ होगा.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर काफी अच्छा साबित होगा, इस दौरान आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है. साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं. बिजनेस करने से भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.