दिल्ली में बिना PUC गाड़ी चलाना पड़ेगा महंगा, लगेगा 10 हजार का जुर्माना

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक अहम फैसला लिया है. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए बिना वैलिड प्रदूषण नियंत्रण (PUC) सर्टिफिकेट वाले वाहनों का चालान काटने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए है. सरकार ने सख्त लहजे में कहा है कि अब कोई चालान लोक अदालत में भी माफ नहीं किया जाएगा. यह कदम दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लिया है क्योंकि वाहन प्रदूषण भारी समस्या बनता जा रहा है.

Vehicles

सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा

दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम करने एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य योजनाओं पर काम कर रही है. इसके अलावा सड़कों पर निजी वाहनों को कम करने का भी प्रयास किया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए बेहतर प्रयास करना है.

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों और ई- रिक्शा की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है यानि इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं बसों के लिए नई गाइडलाइन तैयार करने पर चर्चा की जारी है. जल्द ही, इनके लिए रूट और संचालन क्षेत्र भी तय किए जाएंगे और हर क्षेत्र में संचालन को बेहतर के लिए DTC बस रूटों में भी बदलाव किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त

बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार सख्त हो गई है. अब बिना PUC के वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए है. इसके अलावा, सरकार की सलाह है कि निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें. इसके लिए संबंधित विभागों से बातचीत करके सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.