हरियाणा में 12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, फील्ड सर्वेयर के पदों पर हो रही भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा में 12वीं पास युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. राज्य के जो भी युवा 12वीं पास है उन्हें 7 जिलों में फील्ड सर्वेयर का काम करने का अवसर मिलने वाला है. बता दें कि काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट में सर्वेयर के 49 पदों पर भर्ती की जाएगी. जो भी उम्मीदवार सिलेक्ट होंगे उन्हें हर महीने 12 हजार रुपये वेतन मिलेगा. बता दें कि ये भर्ती अनुबंध आधार पर होगी. कॉन्ट्रैक्ट के तहत, चयनित किए गए अभ्यर्थियों को 31 मार्च 2026 से तैनाती मिलेगी.

Job Exam Student Collage

29 दिसंबर तक करें अप्लाई

इन पदों पर आवेदन के लिए अनुभव की जरूरत नहीं है. यानी कि आप बिना किसी एक्सपीरियंस के भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) की तरफ से सिरसा के लिए सर्वेयर के 8 पदों, जींद के लिए 7, कैथल के लिए 7, हिसार के लिए 7, फतेहाबाद के लिए 8, चरखी दादरी के लिए 7 और भिवानी के लिए 5 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार  29 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

यह रहेगा फील्ड सर्वेक्षक का काम

जिस भी अभ्यर्थी को फील्ड सर्वेक्षक के रूप में चुना जाएगा उसे जागरूकता अभियान आयोजित करने के लिए गांवों में जाना होगा. फील्ड सर्वेक्षकों का काम ग्रामीण समुदाय को विभिन्न सरकारी योजनाओं, घोषणाओं और पहलों के बारे में जागरूक करना होगा. यह सर्वे का कारम भी करेंगे. इसी प्रकार से फ्रंट ऑफिसर एग्जीक्यूटिव के 3 पदों पर भी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर रहेगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.