हरियाणा में 30 हज़ार से ज्यादा पदों पर होगी सरकारी भर्ती, जल्द शुरू होगा परीक्षाओं का दौर

चंडीगढ़ | हरियाणा में नए साल में 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएगी. पहली और दूसरी क्लास से लेकर ग्रुप सी और ग्रुप डी तक को भरने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल विभिन्न श्रेणियों के 17 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है. अन्य पदों को लिए शीघ्र ही भर्ती विज्ञापन जारी कर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. बीते एक साल में 33 हजार 949 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है.

Job Exam Student Collage

ग्रुप डी के लिए भी जल्द आयोजित होगा CET

तृतीय श्रेणी पदों के लिए 26-27 जुलाई को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजन किया गया था. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है. अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग विभिन्न पदों के लिए सीईटी की मुख्य परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ है. इसके साथ ही ग्रुप डी पदों के लिए अलग से सीईटी का आयोजन किया जाएगा.

जल्दी शुरू होगा परीक्षाओं का दौर

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से सभी विभागों और बोर्ड निगमों को खाली पदों को भरने के लिए मांगपत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग को भेजने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं. सबसे पहले शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी होते ही परीक्षाओं का आयोजन शुरू होगा.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

इस प्रकार भरे जाएंगे विभिन्न खाली पद

स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा लोक सेवा आयोग तथा विभागीय चयन समिति को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं. इन पदों को एक साल के अंदर भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

हरियाणा पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के 6000, महिला कांस्टेबल और दुर्गा शक्ति के 1500, आइआरबी में एक हजार, एमपीएचडब्लयू के 700, आइटीआई इंस्ट्रक्टर के 600, एएलएम-एसए के 5000, चालक-परिचालकों के 4000, हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 500, सब इंस्पेक्टर कोआपरेटिव सोसाइटी के 300, जेल वार्डर के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.