जॉइनिंग की गुहार लगा रहे हरियाणा CET 2024 के उम्मीदवार, रिजल्ट आए हो चुके 6 महीने

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 17 अक्टूबर 2024 को विभिन्न पदों के लिए सिलेक्शन लिस्ट जारी की गई थी. आयोग की तरफ से अलग-अलग पदों के अनुसार कुल 63 ग्रुप बनाए गए थे. ऐसे में आयोग द्वारा अलग-अलग ग्रुपों के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित की गई. इन्हीं ग्रुप्स में एक ग्रुप नंबर 6 भी था जो ग्रुप कॉमर्स से संबंधित था. ग्रुप नंबर 6 में अलग-अलग कैटिगरी के लिए कुल 1296 वैकेंसी थी.

HSSC

14 जून 2025 को जारी हुआ था रिजल्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से इस ग्रुप के लिए परीक्षा तो ली गई मगर 17 अक्टूबर 2024 को रिजल्ट जारी नहीं किया गया. इसके बाद फिर यह रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी किया गया. पर परीक्षार्थियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस के चलते आज तक भी जॉइनिंग नहीं दी गई है. फाइनल लिस्ट में नाम आने के बाद भी ये उम्मीदवार अपनी नौकरी का इंतज़ार कर रहे है. रिजल्ट आए 6 महीने का वक़्त बीत चुका है पर अभी तक इन युवाओं को जॉइनिंग नहीं मिल पाई है.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: सफाई कर्मचारी भर्ती शुरू, 28 जुलाई से पहले करें आवेदन

जॉइनिंग की गुहार लगा रहे उम्मीदवार

सीएम नायब सिंह ने जो 25 हजार बच्चों को जॉइनिंग के लिए वादा किया था, वह वादा आज भी अधूरा है. ऐसा इसलिए क़्यूँकि 17 अक्टूबर 2024 को केवल 23 हजार 800 उमीदवारों का रिजल्ट जारी किया गया व इन्हें ज्वाइन करवाया गया था. उनमें से 1200 उम्मीदवारों को आज भी जॉइनिंग नहीं मिल पाई है. कॉमर्स ग्रुप के सभी अभ्यर्थी सीएम नायब सिंह से बार-बार गुहार लगा रहे हैं कि हमें भी जॉइनिंग दी जाए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.