Airforce School Jobs: एयरफोर्स स्कूल चंडीगढ़ में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, 6 जनवरी तक करें अप्लाई

जॉब डेस्क, Airforce School Jobs | अगर आप अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको हमारी यह खबर जरूर देखनी चाहिए. वायुसेना स्कूल चंडीगढ़ द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है. आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी. जो भी इन पदों पर आवेदन भेजने के इच्छुक हैं वह ऑफ़लाइन माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है वह रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.

Job

खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.

Airforce School Vacancy 2026
Organization Airforce School Chandigarh
Post Name PGT Teacher, Lab Attendant, Special Educator
Vacancies 10
Salary/ Pay Scale Rs: 14,000- 35,000/- Per Month
Job Location Chandigarh
Last Date to Apply 06 January 2026
Mode of Apply Offline
Category Contract
Official Website airforceschoolchandigarh.com
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें- Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 23 दिसंबर 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 जनवरी 2026

Education Qualification

लैब अटेंडेंट विज्ञान लैब:  इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार विज्ञान विषय से 12वीं पास होने चाहिए.

लैब अटेंडेंट कंप्यूटर लैब: इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार बारहवीं पास भौतिक विज्ञान व गणित विषय सहित तथा कम्प्यूटर का बेसिक डिप्लोमा/प्रमाण पत्र व कम्प्यूटर हार्डवेयर / नेटवर्किंग का ज्ञान धारक होने चाहिए.

PGT (अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, बायोलॉजी, गणित ): इन विषयों के लिए आवेदन कम से कम 50 प्रतिशत अंकों व एग्रीगेट 50 प्रतिशत सहित सम्बन्धित विषय में मास्टर डिग्री व बीएड पास होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

PGT (कंप्यूटर): बीई/ बी.टेक (कम्प्यूटर आईटी) या एम. एस. सी कम्प्यूटर या एम.सी.ए. या समकक्ष होने चाहिए.

PGT( शारीरिक शिक्षा ): इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के पाससम्बन्धित विषय में 50 प्रतिशत तथा एग्रीगेट 50 प्रतिशत अंकों सहित मास्टर डिग्री/MPED हो.

स्पेशल एजुकेटर: इन पदों के लिए आवेदक 12वीं पास तथा डीएड (स्पेशल एजुकेशन) धारक होना चाहिए.

Application Fee

किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 50 वर्ष

Vacancy Details
  • लैब अटेण्डेंट विज्ञान लैब
  • लैब अटेंडेंट कंप्यूटर लैब
  • पीजीटी अंग्रेजी
  • पीजीटी भौतिक
  • पीजीटी रासायन
  • पीजीटी बायोलोजी
  • पीजीटी गणित
  • पीजीटी कम्प्यूटर
  • पीजीटी शारीरिक शिक्षा
  •  स्पेशल एजुकेटर
How to Apply
  1. इन पदों के लिए आपको ऑफ़लाइन आवेदन भेजनें होंगे.
  2. सबसे पहले दिए गए लिंक से अपना आवेदन फार्म डाउनलोड करें.
  3. आवेदन फार्म में पूरी जानकारी भरे तथा संबंधित दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  4. आवेदन वाले लिफाफे पर Application For the post of …….“अवश्य लिखें.
  5. भरे गए आवेदन फार्म को Principal, Air Force School, 3 BRD Sector 31 B, Near Japanese Garden, Chandigarh 160030  के पते पर डाक के माध्यम से भेज दें.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.

1. शॉर्टलिस्टिंग

2. इंटरव्यू / परीक्षा

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.