हरियाणा पुलिस में 5500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 11 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से नए साल के मौके पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी गई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 1 जनवरी 2026 को हरियाणा पुलिस के 5500 पदों की अधिसूचना जारी की गई है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार पुलिस में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए यह एक गोल्डन चांस है.

POLICE 3

11 जनवरी से शुरू हो रही आवेदन

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू होने जा रही है तथा उम्मीदवार 25 जनवरी तक आवेदन कर पाएंगे. इन पदों पर आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. ऐसे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से भी युवाओं को इस भर्ती के बारे में जानकारी दी गई है. बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि 11 जनवरी 2026 से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर आवेदन शुरू होने जा रहा है.

फॉर्म में दर्ज करें अपना प्रश्न

जल्द ही लाइव के जरिए जुड़कर आप सभी के प्रश्नों का जवाब एवं कुछ आवश्यक जानकारियां साझा की जाएंगी. उम्मीदवार दिए गए फॉर्म के जरिए अपने सुझाव आयोग को भेज सकते है. यहां भी आपको फॉर्म का लिंक मिल जाएगा. आप इस फॉर्म में अपनी क्वेरी डाल सकते हैं और आयोग के पास भेज सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.