हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को दिया बड़ा झटका, कर्मचारियों के नियमितीकरण से इनकार करने वाले आदेश रद्द

चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से उन लोगों के लिए एक विशेष फैसला दिया गया है जो दैनिक वेतन, कांट्रेक्ट और एडहॉक आधार पर सालों से काम कर रहे है. यह कर्मचारी पिछले कई सालों से दैनिक वेतन, कॉन्ट्रैक्ट और एडहॉक आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से कर्मचारियों के हक में ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है.

HIGH COURT

हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

अदालत के इस फैसले से हरियाणा सरकार को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से कर्मचारियों के नियमितीकरण से मना करने वाले आदेशों को रद्द कर दिया गया है. कोर्ट द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि 1993, 1996, 2003 और 2011 की राज्य नीतियों के तहत सभी पात्र कर्मचारियों को नियमित किया जाए.

बकाया राशि 8 हफ्ते में होगी जारी

यह आदेश भी दिया गया है कि नियमितीकरण से संबंधित सभी परिणामी बेनिफिट्स और 6 प्रतिशत वार्षिक व्याज सहित बकाया राशि 8 हफ्ते में जारी की जाए. कोर्ट का यह निर्णय समान तथ्यों वाले सभी लंबित केसों पर लागू रहेगा. हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया है, ‘कांट्रेक्ट, दैनिक वेतन या परियोजना कर्मचारी जैसे शब्द सच में नहीं बदलते हैं. सालों तक जरूरी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को अनिश्चित काल तक अस्थायी बनाए रखना संविधान की भावना के अनुसार नहीं है.’ स्वीकृत पद न होने की दलील पर कोर्ट ने कहा कि राज्य काम लेता है तो पद सृजित करना उसकी जिम्मेदारी बनती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.