HSSC ने पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मांगे सुझाव, जल्द लाइव जुड़ेंगे चेयरमैन

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है. इन पदों में महिला व पुरुष दोनों उम्मीदवारों के पद शामिल है. इन पदों के लिए आवेदन 11 जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं. इच्छुक सीईटी पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से इस बारे में कल यानि मंगलवार को जानकारी दी गई है.

HSSC Panchkula

HSSC के लिए अभ्यर्थियों ने भेजी राय

उन्होंने कहा कि 3 दिन पूर्व सोशल मीडिया पर कांस्टेबल भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे गए थे. अध्यक्ष की तरफ से एक पोस्ट साझा की गई थी जिसमें एक लिंक दिया गया था जिसके जरिए यदि किसी उम्मीदवार को भर्ती को लेकर कोई भी सुझाव है या सवाल है तो वह इसके जरिए भेज सकता था. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपनी राय और समस्याएं आयोग तक भेजी है. अध्यक्ष ने कहा कि आयोग सभी सुझावों का खुले दिल से स्वागत करता है और उनके समाधान के लिए गंभीरता से काम करेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

जल्द ही लाइव माध्यम से जुड़ेंगे अध्यक्ष

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर क्लियर किया गया है कि वह जल्द ही लाइव माध्यम से अभ्यर्थियों से जुड़ेंगे व वहाँ पर बातचीत कर जितना हो सकेगा उतना निस्तारण किया जाएगा. ऐसे में जल्द ही युवाओं को अपने प्रश्नों का जवाब मिलेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.