सोनीपत शहर को मिली 22 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

सोनीपत | हरियाणा की नायब सैनी सरकार शहरों में आमजन के लिए बुनियादी सुविधाओं का ढांचा मजबूत करने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में सोनीपत शहर को 22 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का तोहफा मिला है. इसमें अटल बिहारी वाजपेयी पार्क निर्माण से लेकर ककरोई रोड़ पर सीवरेज लाइन बिछाने तक अन्य कई विकास कार्य किए जाएंगे. लहराड़ा के सामुदायिक केंद्र के पास वाटर डिस्पोजल भी बनाया जाएगा. इन सभी कार्यों का शुभारंभ विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने किया.

Sewer Line

सोनीपत को मिली सौगात

विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने बताया कि सोनीपत शहर की ऋषि कॉलोनी में लगभग 9 करोड़ की लागत से 14 एकड़ में अटल बिहारी वाजपेयी पार्क की निर्माण प्रक्रिया शुरू की गई. उन्होंने बताया कि पार्क में लोगों के घूमने के लिए ट्रैक, ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले आदि की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा, पार्क को आकर्षित बनाने के लिए लाइटें भी लगाई जाएगी. इसके अतिरिक्त, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हरि शरणम् पार्क के गलियों को इंटरलाक टाइल्स से पक्का किया जाएगा. इस कार्य पर लगभग 36 लाख की लागत आएगी.

नई सीवरेज लाइन

ककरोई रोड़ पर लगभग 84 लाख रूपए की लागत से नई सीवरेज लाइन दबाई जाएगी. इसके साथ ही, लहराड़ा के पास वाटर डिस्पोजल बनाया जाएगा जिससे शहर में निकासी व्यवस्था बेहतर होगी. इसके अलावा कालूपुर गांव और बाबा कॉलोनी में भी सीवरेज लाइन दबाई जाएगी. कालूपुर के पार्क का नवीनीकरण किया जाएगा जिसमें लगभग 54 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे.

वार्ड- 16 में भी लगभग 6 करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे. वैक्सन कॉलोनी, तारा नगर और डबल स्टोरी में गलियां बनाने के लिए 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा भगत सिंह कॉलोनी में लगभग 21 लाख रूपए की लागत से नए सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.