ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. वह आत्म बल, नेतृत्व, क्षमता, पिता का सुख, सम्मान, सरकारी क्षेत्र आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं और इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद 17 जनवरी को सूर्य वृषभ राशि में स्थित अरुण के साथ विशेष संयोग करने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सूर्य और अरुण की युति
84 सालों के बाद ज्योतिष में एक बार फिर से विशेष संयोग बनने जा रहा है. 17 जनवरी की रात 10:25 मिनट पर सूर्य और अरुण एक दूसरे से ठीक 120 डिग्री के एंगल पर रहेंगे जिस वजह से नवपंचम राज्योग का निर्माण होगा. यह संयोग इसलिए भी काफी खास माना जा रहा है कि कई सालों के बाद इसका निर्माण होता है. मकर राशि में बुध और शुक्र भी मौजूद रहेंगे जिससे बुधादित्य और शुक्रादित्य साथ ही लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण होगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
17 जनवरी से शुरू होगा अच्छा समय
मेष राशि: इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. पद या प्रमोशन भी मिल सकता है, कार्य स्थल पर आपकी पहचान बनेगी. अधिकारी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे, निवेश शेयर मार्केट या ट्रेडिंग के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी, संतान की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपका दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा.
कन्या राशि: 17 जनवरी से इस राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा, इस दौरान व्यापार के लिहाज से आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, सैलरी में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वैवाहिक जीवन में भरोसा बढ़ेगा, संतान से जुड़ी हुई सारी परेशानियां भी अब आपकी समाप्त हो जाएगी.
मकर राशि: नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए सौभाग्य का द्वार खोलने वाला साबित होगा. ऐसे में आपको हर क्षेत्र में भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, अचानक धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. अब आप करियर में भी कई बड़े फैसले लेने वाले हैं, व्यापार में विस्तार और लाभ के योग बन रहे हैं. आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. ऐसे में आपको हर तरफ से सफलता ही मिलने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
